पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* व अपर पुलिस अधीक्षक जनपद श्रावस्ती के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-05 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने हेतु जनपद स्तर पर सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना ए0एच0टी0 श्रावस्ती से प्रभारी निरीक्षक *श्री लाल साहब सिंह* व उ0नि0 *श्री सतीश कुमार* मय टीम तथा *राजेश कुमार* (डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट, श्रम विभाग) एवं मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान श्रावस्ती द्वारा थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सरदारपुर, विकास खंड हरिहरपुर रानी में विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों एवं महिलाओं को *बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति* के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों को उनके अधिकारों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा *आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1098, 1090, 112, 1930, 102 एवं 108* के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
इसके अतिरिक्त कोतवाली भिनगा क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत होटल, ढाबों, ब्यूटी पार्लरों एवं अन्य प्रतिष्ठानों की सघन चेकिंग की गई तथा संचालकों को *नियमों का कड़ाई से पालन करने एवं बालश्रम/बाल भिक्षावृत्ति से पूर्णतः दूर रहने की सख्त चेतावनी* दी गई।
श्रावस्ती पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर संचालित रखते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।











