Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में राप्ती पुल पर दो बाइकों की भिड़ंत:2 युवक गंभीर रूप...

इकौना में राप्ती पुल पर दो बाइकों की भिड़ंत:2 युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर


श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम इकौना-भिनगा मार्ग पर राप्ती नदी पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, इकौना थाना क्षेत्र के गणेशी जोत निवासी 18 वर्षीय हरिओम विश्वकर्मा पुत्र श्रवन पयागपुर थाना क्षेत्र के परसिया आलम से कार पेंटर का काम कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। दूसरी ओर, भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सेमरी चौराहा निवासी 17 वर्षीय सत्यम पुत्र जग प्रसाद गुप्ता इकौना बाजार किराना सामान लेने जा रहे थे। राप्ती नदी पुल के समीप पहुंचते ही दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे आसपास के लोगों और परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments