बलरामपुर पुलिस ने बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के सख्त निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई। अभियान में थाना AHTU और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम शामिल रही। टीम ने झारखंडी, गोविंद बाग, वीर विनय चौराहा, मोहल्ला चिकनी सहित रेलवे स्टेशन, विभिन्न होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और वर्कशॉप्स में गहन जांच की। अचानक हुई इस कार्रवाई से कई स्थानों पर हड़कंप मच गया। आम जनता को भी किया जागरूक पुलिस टीम ने केवल संदिग्ध गतिविधियों पर नजर ही नहीं रखी, बल्कि आम लोगों को भी बाल शोषण और मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दी। लोगों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराए गए ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दी जा सके। हेल्पलाइन नंबर जारी, सतर्क रहने की अपील जागरूकता के लिए निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए: 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन 112 – आपातकालीन सेवा 1930 – साइबर हेल्पलाइन 1090 – महिला हेल्पलाइन 1076, 108, 181 – अन्य सहायता पुलिस अधिकारी और टीम ने संभाली जिम्मेदारी अभियान के दौरान थाना AHTU के थानाध्यक्ष सूरज कुमार, हेड कांस्टेबल रूपेश कुमार और आरक्षी रजत सोनी सक्रिय रहे और कार्रवाई में पूरी तत्परता दिखाई।
बलरामपुर में बाल भिक्षावृत्ति और तस्करी पर शिकंजा:पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, लोगों को किया जागरूक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











