सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भनवापुर मंडल स्थित गडावर ग्राम में गुरुवार रात ‘खटिया बतकही’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भाग लिया। ग्राम प्रधान भीम चौधरी और ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और क्षेत्र के विकास व जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पूर्व विधायक ने अपने 2017 से 2022 तक के कार्यकाल का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस अवधि में विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पुल, विद्युत, पेयजल और अन्य विकास परियोजनाओं को गति मिली। उन्होंने ग्रामीणों को कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी और भविष्य की योजनाओं व जनहित से जुड़े संकल्पों को भी साझा किया। राघवेंद्र प्रताप सिंह ने यह भी कहा कि ग्रामवासियों का स्नेह, विश्वास और समर्थन उन्हें क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। खटिया बतकही कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी क्षेत्रीय समस्याओं और विकास संबंधी सुझावों को पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के सामने रखा। ‘खटिया बतकही’ ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच संवाद का एक सकारात्मक माहौल तैयार किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भनवापुर लवकुश ओझा, नगर पंचायत भारतभारी के चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ चंदू चौधरी और नगर पंचायत बढ़नी चाफा के चेयरमैन धर्मराज वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
डुमरियागंज में भाजपा द्वारा खटिया बतकही कार्यक्रम का हुआ आयोजन:पूर्व विधायक ने विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं पर की चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










