बहराइच जिले के देहात कोतवाली इलाके में स्थित चिलवरिया बाजार में गुरुवार देर रात एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह घटना चिलवरिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित गौरव गुप्ता की ‘बजरंग मिष्ठान भंडार’ में हुई। गुरुवार देर रात करीब एक बजे अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना दुकान मालिक को दी, लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचते, आग ने विकराल रूप ले लिया था। दुकान मालिक गौरव गुप्ता ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखे दो बड़े फ्रीजर, एक इन्वर्टर सहित लगभग तीन लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
दुकान में लगी आग, तीन लाख की संपत्ति नष्ट:बहराइच में स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू
RELATED ARTICLES












