#बस्ती_न्यूज
विक्रमजोत हर्रैया बस्ती के ग्राम पंचायत शंकरपुर में बिजली आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है। आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम के पास लगे 25 केवीए ट्रांसफार्मर से 11 हजार वोल्ट का तार बार-बार निकलने या जलने की घटनाएं आम हो गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, यह समस्या विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उत्पन्न हुई है। महीने में एक ट्रांसफार्मर जलना और फिर उसे बदलकर नया लगाना सामान्य बात हो गई है। जानकारी के मुताबिक, दस दिन पहले ही ट्रांसफार्मर बदला गया था। इसका कनेक्शन विभाग के एक अस्थायी लाइनमैन द्वारा किया गया था। आरोप है कि लाइनमैन ने पैसे लेने के बावजूद 11 हजार वोल्ट के तार को इंसुलेटर में ठीक से बांधने के बजाय केवल गोला बनाकर लगा दिया। बारिश के मौसम में तेज हवा चलने पर यह ढीला तार इंसुलेटर से निकलकर झूलने लगता है, जिससे गांव की बिजली गुल हो जाती है। ग्रामीण जब लाइनमैन को फोन करते हैं, तो वह अमोढ़ा खास गांव से आता है और कुछ पैसे लेकर अस्थायी मरम्मत कर चला जाता है। कुछ घंटों बाद तार फिर निकल जाता है और बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तार को इंसुलेटर से ठीक से बांध दिया जाए, तो ट्रांसफार्मर के जलने, तार निकलने और बार-बार बिजली जाने की समस्या से निजात मिल सकती है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
शंकरपुर में ट्रांसफार्मर का तार निकलने से बिजली बाधित:11 हजार वोल्ट का तार इंसुलेटर से बार-बार हो रहा ढीला
RELATED ARTICLES












