Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेसरहा पुलिस ने पिढ़िया गांव में की जनसंवाद गोष्ठी:कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत...

खेसरहा पुलिस ने पिढ़िया गांव में की जनसंवाद गोष्ठी:कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत वरिष्ठ नागरिकों की सुनीं समस्याएं


सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना पुलिस ने शनिवार को कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत ग्राम पिढ़िया में वरिष्ठ नागरिकों के साथ जनसंवाद गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में तथा कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) के प्रभारी उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह की मौजूदगी में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया। गोष्ठी के दौरान पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों का कुशलक्षेम पूछा और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है और वर्तमान में उन्हें किसी अन्य प्रकार की समस्या नहीं है। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट का संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया। उन्हें किसी भी आपात स्थिति या समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने की अपील भी की। इस अवसर पर उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल राहुल सिंह और हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश उपाध्याय सहित कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट के अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments