श्रावस्ती में बेसिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एक जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया। यह बैठक हरिहरपुर रानी ब्लॉक के अंतर्गत शिव शक्ति मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सेमरी में प्रमोद कुमार मिश्र (प्रबंधक) के तत्वावधान में हुई। इसमें जनपद के दर्जनों प्रबंधक और शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा ने की। उन्होंने नए प्रवेश सत्र के अवसर पर सभी शिक्षक साथियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ मिश्र ने Udise और RTE भुगतान में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने इस समस्या के निवारण के लिए विभिन्न उपायों का सुझाव दिया। जिला महामंत्री कैश अली, जिला प्रमुख सचिव कमल सिंह और जिला सचिव गिरीश चंद्र मिश्र ने प्रवेश प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष हरिहरपुर राम गोपाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष इकौना अजय कुमार मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष गिलौला सौरभ शर्मा, ब्लॉक प्रचार मंत्री इकौना उमेश कुमार मिश्र, ब्लॉक महामंत्री हरिहरपुर रानी जागेश्वर यादव, ब्लॉक अतिरिक्त मंत्री हरिहरपुर रानी बृजेश कुमार आर्य, ब्लॉक महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र, लव कुमार यादव, अरविंद शुक्ला और महेश कुमार वर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी और शिक्षक गण मौजूद रहे।
बेसिक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक:श्रावस्ती में नए सत्र पर चर्चा, भुगतान में देरी पर सुझाव
Recent Comments
on Hello world!











