सिसवा विकास खंड की ग्रामसभा करमही में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में कई एकड़ खेत जलकर राख हो गए, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आग से जरीना का 20 डिसमिल, मोनिब अंसारी का 20 डिसमिल, मैनुद्दीन अंसारी का 40 डिसमिल, परमानंद गौड़ का 50 डिसमिल, अलाउद्दीन अंसारी का 50 डिसमिल, रामनरेश सिंह का 50 डिसमिल, जटा शंकर मिश्र का 8 एकड़, संजय वर्मा का डेढ़ एकड़ और गुलाब चौधरी का 50 डिसमिल खेत जल गया। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय कुछ लड़के घटनास्थल के पास सिगरेट या गांजा पीते रहते हैं। आशंका है कि उन्हीं में से किसी ने आग लगाई होगी, हालांकि आग लगने का कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है। आग बुझाने के लिए रुद्रापुर, करमही, कम्हरिया और हेवती जैसे आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने काफी मशक्कत की, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित किसान संजय वर्मा ने शासन-प्रशासन और तहसीलदार से मुआवजे की मांग की है, ताकि प्रभावित ग्रामीणों को आर्थिक सहायता मिल सके।
करमही में भीषण आग लगने से फसल जलकर राख:सिगरेट पीने से घटना की आशंका; किसानों ने मुआवजे की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











