श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक अंतर्गत कैदुवा ग्राम सभा में एक हैंडपंप खराब पड़ा है। थाना सोनवा क्षेत्र में स्थित इस हैंडपंप के खराब होने से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है। शुद्ध पेयजल की अनुपलब्धता के कारण स्थानीय लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे जल जनित बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। गांव वाले लोगों काफी परेशान होने से आ रो पानी दुकान से मंगवाकर पी रहे हैं बहुत से लोग लेकिन जिन लोगों के पास नहीं व्यवस्था है पानी मंगवाने का वो विचारे क्या करे स्थानीय निवासियों राम कुमार, संतोष, पिंटू, दुर्गेश और मुकेश सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पीने के पानी के लिए काफी परेशानी हो रही है।
कैदुवा ग्राम सभा में हैंडपंप खराब:ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की समस्या, बीमारियों का खतरा
RELATED ARTICLES












