श्रीगंगानगर: आज राजस्थान से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर आई। यहां के श्रीगंगानगर में एक तेरह साल की मासूम बच्ची को किडनैप करके 32 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। जैसे ही ये मामला सामने आया तो लोग सड़कों पर आ गए। इसके बाद आज प्रशासन ने उन तीन होटल्स पर बुलडोजर चला दिया, जहां बच्ची के साथ रौंगटे खड़ी करने वाली हैवानियत हुई थी
क्या है पूरा मामला?
पता लगा है कि 18 जून को एक रिक्शेवाले ने बच्ची को किडनैप किया। इस रिक्शेवाले ने बच्ची के साथ रेप किया। इसके बाद उसे होटल वालों को बेच दिया। फिर अगले पांच दिनों में तीन अलग-अलग होटलों में इस मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ।
हैरानी की बात ये है कि पुलिस ने 23 जून को एक होटल से इस बच्ची को रेस्क्यू कर लिया था। 12 लोगों की गिरफ्तारी भी हो गई थी। लेकिन इसके बाद पुलिस ने इस मामले में ज्यादा सक्रियता नहीं दिखाई। इससे श्रीगंगानगर के लोगों में नाराजगी थी। लोगों की मांग थी कि जिन लोगों ने ये अपराध किया है, उन सबको जल्दी से जल्दी अरेस्ट किया जाए और उन होटल्स पर बुलडोजर चले, जहां ये पाप हुआ।
प्रशासन पहले तो खामोशी से बैठा रहा है लेकिन जब जनता का प्रेशर बढ़ा तो कल रात तीनों होटल्स पर बुलडोजर चल गया। आज श्रीगंगानगर एसपी ने भरोसा दिलाया कि इस केस के बाकी आरोपियों को भी जल्दी से जल्दी पकड़ा जाएगा और ये मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।
जनवरी में उदयपुर में भी हुई थी गैंगरेप की घटना
इसी साल जनवरी में उदयपुर में भी एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र की एक युवती से उदयपुर में तीन युवकों ने एक फार्म हाउस में गैंगरेप किया था। इस मामले में पीड़िता ने बताया था कि वह इवेंट के सिलसिले में महाराष्ट्र से उदयपुर बुलाई गई थी। जब वह यहां आई तो उसे एक फार्म हाउस पर ले जाया गया। यहां आरोपियों ने उसके साथ शराब पार्टी की। नशे की हालत में आरोपी और उसके एक अन्य साथी ने उसके साथ रेप किया।












