HomeHealth & Fitness31 जुलाई को खुलेगा ‘Fusion Klassroom Edutech’ का IPO

31 जुलाई को खुलेगा ‘Fusion Klassroom Edutech’ का IPO

मुंबई। ‘फ्यूज़न क्लासरूम एडुटेक लिमिटेड’ जो भारत में तेजी से विकसित हो रहे हाइब्रिड एडटेक प्लेटफॉर्म्स में से एक है। यह कंपनी डिजिटल और हाइब्रिड लर्निंग मॉडल के जरिए प्रोफेशनल और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराती है। कंपनी AI आधारित एजुकेशन प्लेटफॉर्म और CA, CS और CMA जैसी प्रोफेशनल परीक्षाओं की भी कोचिंग देती है।

‘फ्यूजन क्लासरूम एडुटेक’ 39.04 करोड़ रुपये का SME IPO लेकर आ रही है। फ्यूज़न क्लासरूम एडुटेक लि. का आईपीओ शुक्रवार, (31 जुलाई 2026) को खुलेगा और 4 अगस्त 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा। शेयरों का अलॉटमेंट 5 अगस्त 2026 को होने की उम्मीद है, जबकि कंपनी के शेयर 7 अगस्त 2026 को BSE SME प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध हो सकते हैं। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए बोली/निर्गम अवधि गुरुवार, (30 जुलाई 2026) से शुरू होगी, जो आईपीओ खुलने से एक कार्य दिवस पहले है। आईपीओ से जुटाई गई रकम का बड़ा हिस्सा टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंटेंट डेवलपमेंट और कारोबार के विस्तार पर खर्च किया जाएगा।
यह प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम 19,89,400 तक नए (Fresh Issue) इक्विटी शेयरों तथा 4,65,800 तक इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (Offer for Sale-OFS) का सम्मिलित प्रस्ताव है। इस प्रकार कुल 24,55,200 इक्विटी शेयर, प्रत्येक का अंकित मूल्य ₹10, इस निर्गम का हिस्सा होंगे। प्राइस बैंड, न्यूनतम बोली आकार (Minimum Bid Lot) तथा निर्गम का अंतिम आकार, सेबी (SEBI) के नियमों के अनुसार, आईपीओ खुलने से पूर्व घोषित किया जाएगा।

यह आईपीओ बुक बिल्ड इश्यू है, जिसका कुल आकार 39.04 करोड़ रुपये है। इसमें 31.63 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 7.41 करोड़ रुपये के शेयर मौजूदा निवेशकों द्वारा ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 151 रुपये से 159 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

रिटेल निवेशकों को करना होगा इतना निवेश?
आईपीओ में आवेदन के लिए 800 शेयरों का एक लॉट निर्धारित किया गया है। एसएमई आईपीओ नियमों के तहत रिटेल निवेशकों को कम से कम दो लॉट यानी 1,600 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। ऊपरी प्राइस बैंड 159 रुपये के हिसाब से न्यूनतम निवेश 2,54,400 रुपये होगा। वहीं, HNI निवेशकों को कम से कम 3 लॉट यानी 2,400 शेयर खरीदने होंगे, जिसके लिए 3,81,600 रुपये का निवेश करना होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments