Homeक्राइम (Crime)शिक्षा पर बुलडोजर नहीं, समाधान चाहिए! जौहर यूनिवर्सिटी बचाने की मांग को...

शिक्षा पर बुलडोजर नहीं, समाधान चाहिए! जौहर यूनिवर्सिटी बचाने की मांग को लेकर सपा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

UP: गोंडा में रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने गोंडा कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को सौंपा गया।

छात्रों के भविष्य पर असर पड़ने का जताया विरोध

ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2006 में स्थापित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय लंबे समय से हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विश्वविद्यालय के 40 में से 38 भवनों को अवैध घोषित कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई किए जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है और उनके भविष्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

Also Read: UP: जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में काशी विद्यापीठ में समाजवादी छात्र सभा का हस्ताक्षर अभियान

कार्रवाई रोकने और मानक पूरे करने का दिया सुझाव

सपा नेताओं और समर्थकों ने मांग की कि भवनों को गिराने की प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही जौहर ट्रस्ट को भवनों से जुड़े आवश्यक मानकों और कमियों को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए। उन्होंने शासन, प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन के बीच बातचीत के माध्यम से छात्रहित में समाधान निकालने की अपील की।

मसूद आलम खान बोले- शिक्षा संस्थानों के मामलों में संवाद जरूरी

सपा राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान ने कहा कि शिक्षा संस्थानों से जुड़े मामलों में सीधे दंडात्मक कार्रवाई करने के बजाय संवेदनशीलता और संवाद के जरिए रास्ता निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में छात्रों की शिक्षा बाधित नहीं होनी चाहिए और प्रशासन को छात्रहित को प्राथमिकता देनी चाहिए।

Also Read:आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन! 40 में से 38 कमरे होंगे ध्वस्त,15 दिन का अल्टीमेटम

सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान वकार खान, लालचंद गौतम, अफजल खान, जियाउर रहमान खान, खुर्शीद अज़हरी, देव सिंह, सूफियान खान, आलम खान, जावेद मिंटू, सुहैल खान, आसिफ लारी समेत सपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने विश्वविद्यालय के पक्ष में आवाज उठाते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर पुनर्विचार की मांग की।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments