महराजगंज के ग्राम सभा कम्हरिया बुजुर्ग निवासी शमीम अहमद खान को शिक्षाशास्त्र (बी.एड.) विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि से परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शमीम अहमद खान नसीम अहमद खान के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शोध निर्देशक डॉ. अतुल कुमार सिंह, परिवारजनों और गुरुजनों को दिया। उनके शोध कार्य का बाह्य मूल्यांकन प्रो. डॉ. ममता रानी ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी, राजीव गांधी शिक्षा महाविद्यालय पैसिया के प्रबंधक डॉ. अजीत मणि त्रिपाठी और प्राचार्य डॉ. संजय शुक्ल ने उन्हें बधाई दी। महाविद्यालय के शिक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी शमीम अहमद खान को शुभकामनाएं दीं। शुभकामना देने वालों में डॉ. बाल बिहारी मिश्र, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. सत्यप्रकाश द्विवेदी, डॉ. नईम, डॉ. घनश्याम पाठक, डॉ. जी.पी. मिश्र, डॉ. अर्चना द्विवेदी, डॉ. छेदी लाल प्रजापति, हरिशंकर पाण्डेय, अजय राज बल्लभ, अरुणेश श्रीवास्तव, अजय कुमार पाण्डेय, दिनेश निगम, बबलू गौतम, शकील सिद्दीकी, अजय त्रिपाठी, संतोष मिश्र, रामबदन प्रसाद, संजय श्रीवास्तव, भवानी शंकर मिश्र, बिपिन प्रताप सिंह, दिनेश त्रिपाठी, धर्मेंद्र चौरसिया, मशहूर आलम, ग्राम प्रधान कम्हरिया बुजुर्ग अशरफ अली, ग्राम प्रधान परसौना बबलू चौबे, पूर्व प्रधान अनिल मिश्र, अनवर अली, अधिवक्ता जहीरुल हसन, इरफान खान, बंटी उपाध्याय, कृष्ण चौहान और राममूर्ति गुप्ता सहित अनेक लोग शामिल थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
शमीम अहमद खान को पीएचडी उपाधि मिली:उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों व माता-पिता को दिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












