Homeदेश (National)मिस टीन यूनिवर्स इंडिया का ताज जीतने वाली प्रसूची पांडा कौन हैं?

मिस टीन यूनिवर्स इंडिया का ताज जीतने वाली प्रसूची पांडा कौन हैं?

ओडिशा के गंजम जिले के बेरहामपुर शहर के हिलपाटना इलाके की रहने वाली प्रसूची पांडा ने 20 जुलाई 2026 को ‘मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2026’ का बड़ा खिताब अपने नाम किया है। उनके पिता का नाम धरणीधर पांडा और माता का नाम स्वप्ना रानी पांडा है। जब वह यह ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद पहली बार अपने शहर भुवनेश्वर लौटीं तो उनका बहुत शानदार स्वागत किया गया। भुवनेश्वर के एक होटल में उनके स्वागत के लिए एक बड़ा कार्यक्रम रखा गया था जिसमें उनके कई समर्थक उन्हें बधाई देने आए थे। इस स्वागत के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रखी गई, जहां प्रसूची पांडा ने मीडिया के लोगों से बात की और उनके सभी सवालों के आत्मविश्वास के साथ जवाब दिए।

यह खिताब जीतने के बाद जब प्रसूची पहली बार भुवनेश्वर लौटीं तो उन्होंने इसे अपने लिए बहुत ही भावुक कर देने वाला पल बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया के बड़े मंच पर अपने देश भारत का नाम आगे बढ़ाना उनके लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है और यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। यह तो अभी उनके इस सफर की शुरुआत है और अपने माता-पिता, अपने राज्य ओडिशा और अपने देश का नाम रोशन करने के लिए उन्हें अभी और भी बहुत मेहनत करनी है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे देश के लोगों से उन्हें जो इतना सारा प्यार और साथ मिला है उससे उनका आत्मविश्वास बहुत बढ़ गया है। देश के लिए कुछ करना उनका पुराना सपना था जिसे पूरा करने के लिए वह मिस टीन यूनिवर्स का क्राउन अपने देश ले आएंगी।

यह भी पढ़ें: NEET प्रदर्शन में पाकिस्तानी एंगल? दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

आगे की तैयारी में जुटीं प्रसूची पांडा

मिस टीन यूनिवर्स इंडिया जीतने के बाद प्रसूची पांडा अब आगे की तैयारी में जुट गई हैं। वह अगले साल होने वाले इस बड़े मुकाबले में भारत की तरफ से हिस्सा लेंगी और देश का नाम रोशन करेंगी। यह दुनिया भर की टीन लड़कियों के लिए होने वाले सबसे बड़े मुकाबलों में से एक है।

यह भी पढ़ें: ‘बुखार है, रेस्ट करने जा रहा हूं’, अभिजीत दीपके की तबीयत खराब, ले लिया ब्रेक

पढ़ाई और मॉडलिंग का शौक

अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ-साथ प्रसूची के मन में मॉडलिंग को लेकर बहुत शौक था। इसी सपने को पूरा करने के लिए वह अपना घर छोड़कर दिल्ली चली गई थीं। अपनी कड़ी मेहनत और कभी हार न मानने वाली सोच के दम पर उन्होंने कम उम्र में ही मॉडलिंग की दुनिया में अपनी एक अच्छी पहचान बना ली है। अब लोग उन्हें जानने लगे हैं, प्रसूची ने सिर्फ चार साल की छोटी सी उम्र से ही अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद साल 2026 में उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में अपना पहला कदम रखा। उनकी इसी लगातार मेहनत की वजह से आज वह ‘मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2026’ का यह बड़ा मुकाबला जीत ली है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular