HomeHealth & Fitnessराम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की...

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने सभी आरोपियों की 10 अगस्त तक 14 दिन की न्यायिक रिमांड बढ़ा दी है। वहीं जेल में बंद आरोपी सुभाष श्रीवास्तव के पेंशन खाते पर भी कोर्ट का फैसला आया है, 26 जून के बाद जमा पेंशन को सुभाष श्रीवास्तव या उनके परिजन निकाल सकेंगे। 26 जून से पहले का अमाउंट फ्रीज रहेगा।

इस प्रकरण में थाना राम जन्मभूमि ने राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी कृष्णमोहन की तहरीर पर थाना रामजन्मभूमि में आठ नामजद व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज है। इसकी विवेचना सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी कर रहे है।अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, मनीष यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव व रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर, सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments