Homeदेश (National)वकीलों से जुड़ेंगे प्रदर्शनकारी, CJP की वेबसाइट के लिए सिब्बल ने दिए...

वकीलों से जुड़ेंगे प्रदर्शनकारी, CJP की वेबसाइट के लिए सिब्बल ने दिए एक करोड़

राज्यसभा सांसद और देश के वरिष्ठ वकील काबिल सिब्बल ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी एक वेबसाइट लॉन्च करने जा रही है। इसमें जिस भी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है, उसको यह वेबसाइट ट्रैक करेगी और उन्हें वकीलों से जोड़ेगी। सिब्बल ने वेबसाइट के लिए कानूनी मदद के तौर पर CJP को 1 करोड़ रुपये भी देने की घोषणा की। साथ ही सिब्बल ने पूरे देश के वकीलों से इस फंड में योगदान देने की अपील की।

कपिल सिब्बल ने CJP के प्रवक्ता सौरव दास के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘CJP एक फ्रेमवर्क बनाएगा जिससे यह ट्रैक किया जा सके कि किस जगह क्या हुआ, कौन सा छात्र या प्रदर्शनकारी प्रभावित हुआ है और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है।’

यह भी पढ़ें: ‘सो रहे सांसदों को जगाएंगे’, E20 पेट्रोल के खिलाफ संसद मार्च करेंगे ट्रांसपोर्टर

रजिस्टर कर सकते हैं वकील

सिब्बल ने कहा कि वेबसाइट उन वकीलों की भी पहचान करेगी जो छात्रों को कानूनी लड़ाई लड़ने में मदद कर सकते हैं। सिब्बल ने कहा, ‘CJP एक वेबसाइट बनाएगी जहां कानूनी मदद देने के इच्छुक वकील अपना नाम, जगह और वे किस तरह की मदद दे सकते हैं यह रजिस्टर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: CJP की चेतावनी के बाद पीछे हटी बिहार सरकार, प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगी FIR

वकील पूरे भारत में छात्रों का समर्थन करेंगे

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं 1 करोड़ रुपये का योगदान दूंगा और पूरे भारत के वकीलों और दूसरों से भी इस फंड में योगदान देने की अपील करूंगा ताकि जहां भी कानून का गलत इस्तेमाल हो और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ झूठे केस दर्ज किए जाएं, हम उनके साथ खड़े रहें। हमारे वकील पूरे भारत में छात्रों का समर्थन करेंगे।’

कपिल सिब्बल ने देश की विपक्षी पार्टियों से भी इस फंड में योगदान देने की अपील की, जिससे की जरूरतमंत छात्रों की मदद की जा सके।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments