HomeHealth & Fitnessपत्थर कारोबारी के घर पुलिस का छापा, 28 करोड़ रुपये की नकदी...

पत्थर कारोबारी के घर पुलिस का छापा, 28 करोड़ रुपये की नकदी और 15 किलो  सोना बरामद

  • अलमारियों से लेकर गुप्त कमरों तक, छिपाकर रखी गई नकदी

पश्चिम बंगाल। बीरभूम जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्थर कारोबारी मीनार मंडल के घर से भारी मात्रा में नकदी और सोना बरामद किया है। यह कार्रवाई मोहम्मद बाजार क्षेत्र के देउचा स्थित उनके आवास पर तलाशी अभियान के दौरान की गई।

पुलिस के अनुसार, करीब 15 घंटे तक चले अभियान में 28 करोड़ रुपये से अधिक नकद राशि बरामद हुई। इतनी बड़ी मात्रा में मिली नकदी की गिनती के लिए पांच मशीनों की मदद ली गई। इसके अलावा घर से करीब 15 किलो सोना भी बरामद किया गया है।

बीरभूम के पुलिस अधीक्षक विदित राज भुंदेश ने बताया कि तलाशी के दौरान 35 नायलॉन की बोरियों में नकदी मिली। पुलिस ने घर की अलमारियों के साथ-साथ कई गुप्त कमरों और छिपाने वाली जगहों से भी पैसे बरामद किए।

इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी धन या संपत्ति का गलत इस्तेमाल कर अवैध तरीके से संपत्ति जुटाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular