HomeUncategorizedश्रावस्ती पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा में...

श्रावस्ती पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा में छात्राओं व विद्यालय स्टाफ को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी

 

 

श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में संचालित साइबर जागरूकता अभियान के क्रम मे थाना साइबर क्राइम जनपद श्रावस्ती के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा *राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज (GGIC) भिनगा श्रावस्ती में साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय विस्तार से बताए गए।उपस्थित छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को निम्नलिखित महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा संबंधी सुझाव दिए गए ऑनलाइन लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें।किसी भी अनजान व्यक्ति को फोन, मैसेज या सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड विवरण, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड एवं आधार कार्ड की जानकारी साझा न करें।

सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारी सार्वजनिक न करें।

किसी भी संदिग्ध अथवा अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।

ऑनलाइन खरीदारी केवल विश्वसनीय एवं सुरक्षित वेबसाइटों के माध्यम से करें।

अपने सभी ऑनलाइन खातों के लिए मजबूत एवं सुरक्षित पासवर्ड का प्रयोग करें तथा समय-समय पर उसे बदलते रहें।साइबर बुलिंग, साइबर स्टॉकिंग अथवा किसी भी प्रकार के ऑनलाइन उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं संबंधित प्लेटफॉर्म/कंपनी प्रबंधन को सूचित करें।

किसी भी साइबर धोखाधड़ी की शिकायत तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराएं तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) https://cybercrime.gov.in* पर भी शिकायत दर्ज करें।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी छात्राओं से अपील की गई कि वे साइबर सुरक्षा संबंधी इन महत्वपूर्ण जानकारियों को अपने परिवारजनों, मित्रों एवं रिश्तेदारों के साथ भी साझा करें, ताकि अधिक से अधिक लोग साइबर अपराधों के प्रति जागरूक होकर सुरक्षित रह सकें।जागरूक करने वाली साइबर क्राइम थाना जनपद श्रावस्ती पुलिस टीम निरीक्षक चन्द्रहास मिश्रा

आरक्षी पुष्पेंद्र यादव

आरक्षी रामेन्द्र वर्मा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular