Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बढ़नी में श्रीमद् भागवत कथा का समापन:रुक्मिणी विवाह, कंस वध और सुदामा...

बढ़नी में श्रीमद् भागवत कथा का समापन:रुक्मिणी विवाह, कंस वध और सुदामा चरित्र प्रसंग सुनाए गए


कप्तानगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बढ़नी में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का मंगलवार को भक्तिमय माहौल में समापन हो गया। कथा के सातवें और अंतिम दिन कथा व्यास पंडित देवस्य मिश्र ने रुक्मिणी विवाह, कंस वध और सुदामा चरित्र के प्रसंग सुनाए, जिन्हें सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पंडित देवस्य मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने रुक्मिणी विवाह प्रसंग के माध्यम से प्रेम और समर्पण का संदेश दिया। कंस वध की कथा अधर्म पर धर्म की विजय का महत्व बताती है, जबकि सुदामा चरित्र सच्ची मित्रता और भक्ति की महिमा को दर्शाता है। अंत में, मोक्ष की कथा सुनाते हुए मानव जीवन के उद्देश्य और ईश्वर भक्ति पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का समापन विधि-विधानपूर्वक हवन-भंडारे के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य यजमान सुभाष चंद्र मिश्रा और उनकी पत्नी किरण मिश्रा, निशांत मिश्रा, भाजपा विधायक अजय सिंह के प्रतिनिधि पंडित सरोज मिश्रा, कुशाग्र निधि, प्रतिमा पांडे, नीतीश कुमार पांडे, अरविंद उपाध्याय, अवधेश कुमार मिश्र, जनार्दन दुबे, पुनीत दत्त ओझा, मनीष पाण्डेय, बृजेश मिश्रा, रमाकांत सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कप्तानगंज के स्थानीय विधायक कविंद्र चौधरी अतुल भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे




बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर



बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments