Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में बृजमनगंज से 18 वर्षीय युवक लापता:परिजनों ने थाने में गुमशुदगी...

महराजगंज में बृजमनगंज से 18 वर्षीय युवक लापता:परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी, तलाश जारी


महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कवलपुर गांव से एक 18 वर्षीय युवक लापता हो गया है। परिजनों ने मंगलवार को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर युवक की तलाश की गुहार लगाई है।तहरीर के मुताबिक, कवलपुर गांव निवासी रामवेलास गुप्ता के पुत्र निखिल गुप्ता (18 वर्ष) 6 अगस्त 2026 की सुबह घर से निकले थे। उनका रंग सांवला है। वह तब से वापस नहीं लौटे हैं। परिजनों ने बताया कि उन्होंने रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के सभी संभावित स्थानों पर निखिल की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिवार के सदस्य युवक के लापता होने से काफी चिंतित हैं। परिजनों ने पुलिस से गुमशुदगी का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और युवक को सकुशल बरामद करने की अपील की है। बृजमनगंज थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है और युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटा रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments