HomeHealth & Fitnessउच्च प्राथमिक विद्यालय कठरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

उच्च प्राथमिक विद्यालय कठरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

फिरोजाबाद। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को लेबर कॉलोनी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया यात्रा के दौरान बच्चों ने देशभक्ति के नारों और वंदे मातरम के गायन से लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को किया जागृत

कार्यक्रम के शुभारम्भ पर विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापिका कल्पना राजौरिया और सहायक अध्यापक मोहित चतुर्वेदी के नेतृत्व में वंदे मातरम के गायन के बाद  जिला गाइड कैप्टन विनीता चौधरी के निर्देशन में छात्राओं ने पिरामिड बनाकर तिरंगे को लहराया। 
इस अवसर पर विनीता चौधरी ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास और उसके महत्व की जानकारी दी।

विद्यालय से निकली तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं ने ‘जन्म जहां पर हमने पाया, अन्न जहां का हमने खाया, वस्त्र जहां के हमने पहने, वह है प्यारा देश हमारा’ और ‘उसकी रक्षा हम करेंगे’ जैसे देशभक्ति के नारे लगाए। बच्चों के उत्साह को देखकर मार्ग से गुजर रहे लोग भी रुक कर उनकी तरफ आकर्षित हुए।
यात्रा के दौरान विद्यालय की गाइड छात्राओं तमन्ना, हुमैरा, लक्ष्मी, मनी, मानवी, दिव्यांशी और आम्ना ने कई घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा लगाया। प्रधानाध्यापिका कल्पना राजौरिया ने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को विद्यालय में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक अध्यापक मोहित चतुर्वेदी और सहयोगी अमित मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments