#बस्ती_न्यूज
बस्ती के नगर पंचायत हरैया में बुधवार को वरिष्ठ कामरेड श्याम नारायण शास्त्री की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कामरेड शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने सर्वहारा वर्ग के हितों के लिए उनके आजीवन योगदान पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रभारी कामरेड राम लौट ने कहा कि कामरेड श्याम नारायण शास्त्री ने जीवनभर शोषण और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने शास्त्री जी के क्रांतिकारी विचारों को आगे बढ़ाने और मजदूरों तथा किसानों पर हो रहे दमन के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। कामरेड शास्त्री के पुत्र दत्तात्रेय ने पिता के विचारों पर चलने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि उनके अधूरे सपनों को साकार करना और समाज में समानता व न्याय की लड़ाई को तेज करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप चौधरी, वीरेंद्र प्रताप नारायण पांडे, नरभदेश्वर शुक्ला, देवी प्रसाद पांडे, राणा प्रताप सिंह और श्याम मनोहर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने कामरेड शास्त्री को पुष्प अर्पित कर नमन किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कामरेड श्याम नारायण शास्त्री की 18वीं पुण्यतिथि पर संगोष्ठी:वक्ताओं ने उनके क्रांतिकारी विचारों को याद कर श्रद्धांजलि दी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












