महाराजगंज के सदर विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटहरा के टोला अफजल नगर में अनियमित खड़ंजा निर्माण पर दैनिक भास्कर की खबर का बड़ा असर हुआ है। अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए मौके पर बिछाए गए खड़ंजे को उखड़वाकर हटवा दिया। दैनिक भास्कर ने 12 अगस्त को ‘अफजल नगर में खड़ंजा निर्माण पर उठे सवाल’ शीर्षक से इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर में खड़ंजे के निर्माण में मानकों की अनदेखी, ईंटों के बीच गैपिंग और घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोपों को उजागर किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद जिम्मेदार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, पहले से बिछाए गए खड़ंजे को तत्काल प्रभाव से उखड़वाकर हटा दिया गया। गौरतलब है कि अफजल नगर में क्षेत्र पंचायत की ओर से 500 मीटर से अधिक लंबाई में खड़ंजा निर्माण प्रस्तावित था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि निर्माण के दौरान ईंटों को एक-दूसरे से सटाकर बिछाने के बजाय उनके बीच जानबूझकर दूरी छोड़ी जा रही थी, ताकि ईंटों की बचत की जा सके। क्षेत्र पंचायत सदस्य फजरुद्दीन ने बताया कि कार्य क्षेत्र पंचायत के माध्यम से कराया जा रहा है।
दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदारों द्वारा मौके पर पहुंचकर निर्माण को उखड़वाए जाने से यह साफ है कि शिकायत और प्रकाशित खबर को गंभीरता से लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी धन से बनने वाली सड़क लंबे समय तक ग्रामीणों के आवागमन में उपयोगी साबित हो सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
दैनिक भास्कर की खबर का असर:कटहरा में अनियमित खड़ंजा निर्माण मौके पर उखड़वाया गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












