Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में नहर किनारे दिखा मगरमच्छ:ग्रामीणों में दहशत, बच्चों के स्कूल जाने...

बस्ती में नहर किनारे दिखा मगरमच्छ:ग्रामीणों में दहशत, बच्चों के स्कूल जाने वाले रास्ते पर खतरा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे नहर में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मामला कप्तानगंज विकासखंड के गढ़हा गौतम गांव का है। गंगापुर मार्ग पर पूर्व प्रधान रामस्वरूप सिंह के खेत के पास नहर किनारे मगरमच्छ दिखाई दिया। लोगों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। मगरमच्छ देखते ही जुटी भीड़ ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ लोगों ने नहर किनारे मगरमच्छ को देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मगरमच्छ की मौजूदगी से नहर के आसपास आवाजाही करने वाले लोगों में दहशत फैल गई। बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता ग्रामीणों ने बताया कि नहर के किनारे से आसपास के कई स्कूलों के बच्चे आवागमन करते हैं। ऐसे में यहां मगरमच्छ दिखाई देने से बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि नहर के आसपास लगातार निगरानी की जरूरत है। वन विभाग की टीम का इंतजार ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छ को जल्द से जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद काफी देर तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते मगरमच्छ को पकड़कर नहर से नहीं हटाया गया तो किसी अप्रिय घटना का खतरा बना रह सकता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments