लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू में महिला विद्यार्थियों को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को दोपहर , “ महिला सुरक्षा और अधिकार ” विषय पर एक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग चार सौ छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रो. केके. सिंह, डीन, फैकल्टी ऑफ एलाइड एंड हेल्थ केयर साइंसेज ने कहा महिला विद्यार्थियों को अपनी सुरक्षा ,अधिकारों एवं आसपास के वातावरण के प्रति सजग रहने व आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध सहायता और संसाधनों का सही समय पर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता एवं सही जानकारी किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा ने महिला विद्यार्थियों को विभिन्न आपातकालीन एवं हेल्पलाइन संपर्क नंबरों की जानकारी भी साझा की, जिनका उपयोग आवश्यकता अथवा आपातकालीन परिस्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को इन नंबरों को अपने मोबाइल फोन में सुरक्षित रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में बिना भय या संकोच के सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रो.सोनिया नित्यानंद, कुलपति, केजीएमयू ने कहा महिला विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उपयोगी रहा, क्योंकि इससे उन्हें अपनी सुरक्षा, अधिकारों, सावधानियों व आवश्यकता के समय उपलब्ध सहायता के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने महिला विद्यार्थियों को जागरूक, आत्मविश्वासी एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी के व्यक्तित्व एवं सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
केजीएमयू में महिला विद्यार्थियों सुरक्षा को लेकर चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












