#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में ‘सेवा समर्पण भाव’ संस्था ने मानवता की मिसाल पेश की है। हरैया बाजार स्थित आसरा आवास से गंभीर हालत में रेस्क्यू किए गए बुजुर्ग मूलचंद पांडेय का इलाज के दौरान निधन हो गया। संस्था के कार्यकर्ताओं ने परिजनों की तरह उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न कराया। मूलचंद पांडेय (निवासी: शक्तिपुर, थाना छावनी) को बीते 6 जुलाई को ‘सेवा समर्पण भाव’ की टीम, स्थानीय पुलिस और मेडिकल टीम ने हरैया के आसरा आवास से रेस्क्यू किया था। उनके साथ एक वृद्ध महिला सीमा को भी बचाया गया था। दोनों बुजुर्ग पिछले 15 दिनों से बिना अन्न-जल के जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहे थे। रेस्क्यू के बाद पुलिस और संस्था ने बुजुर्गों के परिजनों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इस दौरान संस्था की टीम ही उनके इलाज और देखभाल में लगी रही। बुधवार को बस्ती के प्रसिद्ध मूड़ घाट पर मूलचंद पांडेय का अंतिम संस्कार किया गया। ‘सेवा समर्पण भाव’ के सेवादारों ने एक बेटे और परिवार के सदस्य की तरह उन्हें कंधा दिया। संस्था के सदस्य अजय प्रताप मिश्र ने पूरे विधि-विधान से मुखाग्नि दी। इस दौरान राहुल गौतम, प्रशांत त्रिपाठी, अभय पाण्डेय, उमंग पाण्डेय, विवेक मिश्रा, धनंजय दुबे, दिलीप पाण्डेय सहित पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हर्रैया के आसरा आवास में भूखे-प्यासे मिले बुजुर्ग का निधन:सेवा समर्पण भाव संस्था ने किया परिजनों की तरह अंतिम संस्कार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












