महराजगंज के मिठौरा विकासखंड क्षेत्र की ग्राम सभा परसा राजा में बुधवार को राशन वितरण में अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। गांव के काली माता मंदिर परिसर में लगभग 100 ग्रामीण एकत्रित हुए और कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्थानीय कोटेदार ने उन्हें पिछले तीन महीने का राशन नहीं दिया है। उनका यह भी कहना है कि राशन वितरण के दौरान प्रति व्यक्ति लगभग एक किलोग्राम राशन कम दिया जाता है। ग्रामीणों ने राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने और निर्धारित मानक के अनुसार पूरा राशन उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आग्रह किया। इन आरोपों पर कोटेदार का पक्ष अभी तक सामने नहीं आया है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कई बार फोन करने पर भी उनसे बात नहीं हो सकी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में राशन वितरण अनियमितता पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:कोटेदार पर तीन बार राशन न देने और कम तौलने का आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











