मल्हीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 25 गर्भवती महिलाओं की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर के दौरान महिलाओं के ब्लड और यूरिन टेस्ट, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन जांच तथा अल्ट्रासाउंड जैसी आवश्यक चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित पोषण, सुरक्षित प्रसव और नियमित जांच के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर एएनएम शिवानी, स्टाफ नर्स सरिता कुशवाह, अंतिमा यादव तथा आरवीएसके की एएनएम नीलम वर्मा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर महिलाओं की जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श व दवाइयां वितरित कीं। चिकित्सकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं से ऐसे शिविरों का लाभ उठाने की अपील की।
मल्हीपुर सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व शिविर:25 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, परामर्श और दवाइयां भी गई
Recent Comments
on Hello world!











