बुधवार को सिसवा क्षेत्र में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत एक संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विद्यालयों से गौ हत्या पर केंद्रीय कानून बनाने के लिए समर्थन मांगा। अभियान के तहत राजेश्वरी सिंह ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज सोनबरसा, लिटिल स्टार एकेडमी स्कूल और एसकेएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुजौली सहित कई अन्य शिक्षण संस्थानों से संपर्क किया गया। अभियान के जिला प्रभारी योगेश जायसवाल ने बताया कि 27 अप्रैल को महाराजगंज जनपद की चारों तहसीलों सहित देश भर की 5200 तहसीलों में गौ प्रेमी, संत और आमजन प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को शांतिपूर्वक प्रार्थना पत्र देंगे। इस पत्र के माध्यम से गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक केंद्रीय कानून बनाने की मांग की जाएगी। जायसवाल ने आमजन से अपील की कि वे हस्ताक्षर अभियान से जुड़कर इस कानून को बनाने में अपना सहयोग दें। इस संपर्क अभियान के दौरान अभिषेक पाण्डेय, विवेक जायसवाल, प्रशांत सिंह, विपिन जायसवाल, गुलशन, हर्ष, सतीश सहित कई अन्य गौ प्रेमी उपस्थित रहे।
#ससव #म #ग #सममन #अभयन #शरकरयकरतओ #न #सकल #स #कदरय #कनन #क #लए #मग #समरथन
सिसवा में गौ सम्मान अभियान शुरू:कार्यकर्ताओं ने स्कूलों से केंद्रीय कानून के लिए मांगा समर्थन
पटना। नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद बिहार के नए सीएम के रूप में सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लग गई है....
Recent Comments
on Hello world!













