#बस्ती_न्यूज
कुदरहा क्षेत्र के पिपरपाती बंधे के दक्षिण सिवान में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। इस घटना में सैकड़ों किसानों की लगभग सौ एकड़ से अधिक गेहूं और गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। किसान अभी इस नुकसान से उबर भी नहीं पाए थे कि मंगलवार दोपहर उसी सिवान में कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। मंगलवार को जब सिवान में दोबारा आग की लपटें दिखीं, तो ग्रामीण और किसान तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां एक महिला और दो अन्य व्यक्तियों को गेहूं के डंठल जलाते हुए देखा। किसानों को अपनी ओर आता देख महिला के साथ मौजूद दोनों पुरुष मौके से भाग गए, जबकि महिला वहीं मौजूद रही। किसानों ने तत्काल पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाया, जिससे आग को और फैलने से रोका जा सका। किसानों का आरोप है कि सोमवार को हुई आगजनी के पीछे भी इन्हीं व्यक्तियों का हाथ हो सकता है। इस घटना से नाराज किसान श्याम कुमार, वीरेंद्र कुमार, घनश्याम यादव, लवकुश निषाद और अशोक यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कुदरहा पुलिस चौकी पर एक शिकायती पत्र सौंपा। किसानों ने मांग की है कि महिला और उसके फरार साथियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इस संबंध में चौकी इंचार्ज कुदरहा महेश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला को चौकी पर बुलाकर पूछताछ की गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
फसल जलाने के आरोप में शिकायत दर्ज:कुदरहा चौकी में किसानों ने एक महिला समेत तीन पर कार्रवाई की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












