कोल्हुई थाना क्षेत्र के सोनचिरैया गांव रोड पर गुरुवार को यूरिया तस्करी का मामला सामने आया। एक तस्कर तीन बोरी यूरिया लेकर जा रहा था, तभी ग्रामीणों की सक्रियता देखकर वह यूरिया छोड़कर भागने लगा। ग्रामीणों ने तस्कर का पीछा किया और उसकी मोटरसाइकिल पकड़ ली। हालांकि, तस्कर खेतों के रास्ते फरार होने में सफल रहा। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पकड़ी गई मोटरसाइकिल और बरामद तीन बोरी यूरिया के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब तस्कर की पहचान और मोटरसाइकिल के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि यूरिया की बोरियां और मोटरसाइकिल कस्टम विभाग को सौंप दी गई हैं, और आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में यूरिया तस्करी पर लगातार कार्रवाई के बावजूद तस्करों की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
कोल्हुई में यूरिया तस्कर फरार:तीन बोरी यूरिया और बाइक छोड़कर भागा, ग्रामीणों ने पकड़ी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












