लखनऊ। झारखंड में परीक्षाओं में अनियमितता एवं पेपर लीक को लेकर के सीबीआई जांच की मांग कर रहे विद्यार्थियों पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ गुरुवार को लखनऊ हजरतगंज में एबीवीपी कार्यकताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विद्यार्थी परिषदके प्रांत मंत्री अर्पण कुशवाहा ने कहा कि झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया । छात्रों की बात सरकार सुनने की बजाय उनके खिलाफ तानाशाही रवैया अपना रही है पेपर लीक के मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। महानगर मंत्री सरिता पांडे ने कहा कि पेपर लीक सरकार के लापरवाही से हो रहे हैं और सरकार विद्यार्थियों पर लाठी चार्ज करती है जिसके विरोध में आज हम यहां पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और झारखंड सरकार से मांग कर रहे हैं कि आंदोलनरत छात्रों की मांगों को तत्काल स्वीकार करें और परीक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनुमतिताओं पर कठोर कार्यवाही करे। इस अवसर पर दर्जनों छात्रो ने झारंखड सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया साथ ही राद्यट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
लखनऊ में झारखंड की गूंज, एबीवीपी का प्रदर्शन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












