#बस्ती_न्यूज
बस्ती के गौर में इंस्टाग्राम पर बाइक स्टंट और हथियारनुमा वस्तु प्रदर्शित करने वाली रील बनाना तीन युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस के संज्ञान में आने के बाद गौर थाना पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, वायरल रील में युवक मोटरसाइकिल पर स्टंट करते हुए एक हथियार जैसी दिखने वाली वस्तु प्रदर्शित कर रहे थे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि रील में दिखाई गई वस्तु वास्तविक अवैध हथियार नहीं, बल्कि लाइटर गन (खिलौना) थी। तीनों युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित और वीडियो संदेश के माध्यम से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। पुलिस की कार्रवाई के बाद संबंधित रील और आपत्तिजनक सामग्री को उनके सोशल मीडिया अकाउंट से हटवा दिया गया। पुलिस ने बताया कि ऐसी सामग्री के प्रसारण से आम लोगों में भ्रम या भय पैदा हो सकता है, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है। इसी आधार पर तीनों युवकों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। उन्हें संबंधित न्यायालय के लिए रवाना किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हर्रैया श्रीमती स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गौर श्री अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार कुंवर और कांस्टेबल सौरभ गौतम शामिल थे। कार्रवाई की जद में आए युवकों की पहचान अनमोल आर्या (पुत्र ज्ञानदास, निवासी तिनछवां, थाना गौर), प्रेमसागर (उम्र 22 वर्ष, पुत्र जालिम, निवासी अजगैवा, थाना गौर) और राकेश कुमार (उम्र 21 वर्ष, पुत्र स्व. दयाराम, निवासी सिद्धौर, थाना गौर) के रूप में हुई है। सभी बस्ती जनपद के निवासी हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
इंस्टाग्राम रील में बाइक स्टंट, तीन युवकों पर आरोप:गौर पुलिस ने की कानूनी कार्रवाई, सोशल मीडिया से हटाई रील
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










