#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों में प्रधान के बेटे और बहू को ग्राम रोजगार सेवक के पद से हटाने की संस्तुति की गई है। यह कार्रवाई शासनादेश का उल्लंघन करते हुए अपने ही मूल ग्राम पंचायत में तैनाती पाए जाने के मामले में की गई है। यह मामला नरायनपुर और बट्टूपुर ग्राम पंचायतों से संबंधित है। नरायनपुर में ग्राम प्रधान के पुत्र सुरेंद्र कुमार और बट्टूपुर में प्रधान की बहू सुमन देवी ग्राम रोजगार सेवक के पद पर तैनात थीं। दोनों के अपने ही मूल ग्राम पंचायत में तैनात होने और प्रधान के पारिवारिक सदस्य होने के कारण शासनादेश के उल्लंघन का मामला सामने आया था। इस मामले में दोनों को 28 नवंबर 2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। रोजगार सेवकों ने अपने स्पष्टीकरण में बताया कि तत्कालीन बीडीओ द्वारा 21 सितंबर 2022 को सक्षम स्तर से अनुमोदन के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अनुमोदन नहीं मिलने के कारण वे पूर्ववत ग्राम पंचायत में कार्य करते रहे। जांच के दौरान दोनों का स्पष्टीकरण स्वीकार योग्य नहीं पाया गया। इसके बाद जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने दोनों की सेवा समाप्त करने की संस्तुति की। अनुमोदन के बाद, उपायुक्त श्रम रोजगार संजय शर्मा ने बीडीओ कप्तानगंज को दोनों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई कराने के निर्देश दिए हैं। संबंधित ग्राम पंचायतों की बैठक में प्रस्ताव पारित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी और इसकी अनुपालन आख्या भी मांगी गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
प्रधान के बेटे-बहू की रोजगार सेवक पद से सेवा समाप्ति:बस्ती में शासनादेश उल्लंघन पर हुई कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











