बस्ती जिले में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना परसा चौराहा, थाना पैकोलिया क्षेत्र में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कूप नगर ग्रांट, थाना खोड़ारे निवासी गोविंद वर्मा (लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गोविंद वर्मा अपने साढ़ू के घर से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह परसा चौराहा पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि गोविंद वर्मा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। थाना पैकोलिया के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतक गोविंद वर्मा विवाहित थे और उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक 10 वर्षीय बेटी भी है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
स्कूटी सवार युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत:साढ़ू के घर से लौटते समय हुआ हादसा, वाहन चालक फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










