श्रावस्ती जनपद में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 30 मार्च 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना सिरसिया में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी घर के बाहर खेल रही थी, तभी गांव का रामकुमार पुत्र रामलाल निवासी चिल्हारिया विशुनापुर लौहटी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इस शिकायत के आधार पर थाना सिरसिया में मुकदमा संख्या 91/26 धारा 137(2), 75(2) बीएनएस और 9एम/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम और क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश शर्मा के पर्यवेक्षण में थाना सिरसिया पुलिस सक्रिय थी। 31 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रानियापुर मोड़ के पास से आरोपी रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी रामकुमार के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय, उपनिरीक्षक आदर्श मौर्य और हेड कांस्टेबल विवेक कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने रानियापुर मोड़ से दबोचा, विधिक कार्रवाई जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











