Homeक्राइम (Crime)ADG कानून व्यवस्था एवं STF चीफ अमिताभ यश ने दी जानकारी —...

ADG कानून व्यवस्था एवं STF चीफ अमिताभ यश ने दी जानकारी — UP ATS ने ISI से जुड़े 4 खतरनाक आतंकियों को दबोचा, लखनऊ-अलीगढ़-नोएडा में बड़े हमलों की साजिश का खुलासा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश एटीएस ने एक बड़ी राष्ट्रविरोधी साजिश को नाकाम कर दिया है। एटीएस ने शुक्रवार को लखनऊ से चार खतरनाक आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी पाकिस्तानी हैंडलर्स के निर्देश पर आगजनी, विस्फोट और रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने जैसी साजिश रच रहे थे।

 

ADG कानून व्यवस्था एवं STF चीफ अमिताभ यश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 7 स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं। विशेष अदालत ने सभी चारों आरोपियों को 5 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर एटीएस को सौंप दिया है। रिमांड 5 अप्रैल से 9 अप्रैल तक रहेगी।

 

साजिश का खुलासा

अमिताभ यश ने कहा कि आरोपी लखनऊ, अलीगढ़ और नोएडा में प्रतिष्ठित संस्थानों, वाहनों और रेलवे सिग्नल बॉक्स को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। गैस सिलेंडर से भरे ट्रकों से धमाका करने और बड़े पैमाने पर जनहानि करने की भी तैयारी थी। गिरोह पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम कर रहा था और सोशल मीडिया तथा इंटरनेट के जरिए ISI को जानकारी भेज रहा था।

 

पूछताछ में गहन खुलासों की उम्मीद है। एटीएस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। यह गिरफ्तारी यूपी एटीएस की हालिया बड़ी सफलता है। ADG अमिताभ यश ने कहा कि पुलिस इस मामले में और भी कई संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments