Homeक्राइम (Crime)बलिया में नाबालिग का अपहरण कर रेप करने वाला दरिंदा गिरफ्तार, बिहार...

बलिया में नाबालिग का अपहरण कर रेप करने वाला दरिंदा गिरफ्तार, बिहार का रहने वाला है सुकेस सिंह

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की चितबड़ा गांव थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपों की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के निवासी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, चित्तबड़ागांव थाने के उप निरीक्षक ओम नारायण पाठक अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा आरोपी चितबड़ागांव रेलवे क्रॉसिंग के पास मौजूद है। पुलिस ने बिना वक्त गवाएं घेराबंदी की और दोपहर करीब 2:00 अभियुक्त को धर दबोचा।

पुलिस ने बताया कि मामला 2024 का है। शुरुआत में यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2) के तहत पंजीकृत किया गया था। हालांकि पीड़िता की सकुशल बरामदगी के बाद जब उसके बयान दर्ज किए गए तो मामले की गंभीरता बढ़ गई। पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 87,65 बीएनएस और 5J (2)/6 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई है। अभियुक्त को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेशकर पुलिस ने जेल भेज दिया गया है। राहत की बात यह है कि पुलिस ने पीड़िता को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और अन्य आवश्यक विधिक औपचारिकता पूरी की जा रही हैं।


#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments