Homeउत्तर प्रदेशयुवक की मौत के बाद बिजली विभाग पर एफआईआर:बस्ती में हाईटेंशन लाइन...

युवक की मौत के बाद बिजली विभाग पर एफआईआर:बस्ती में हाईटेंशन लाइन से झुलसकर गई थी जान, अधिकारियों-कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप


नटौवा गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत के मामले में विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। यह घटना बुधवार देर शाम नटौवा गांव में हुई थी। गांव के निवासी श्रीकांत शुक्ला उर्फ रवीश हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने पहले भी गांव के बीच से गुजर रही इस हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए कई बार शिकायतें की थीं। आरोप है कि इन शिकायतों के बावजूद तार को नहीं हटाया गया था। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments