Home UP news इंस्पेक्टर से नाराज हुए अखिलेश यादव, गाड़ी रोककर बोले- ‘आपका वीडियो मेरा...

इंस्पेक्टर से नाराज हुए अखिलेश यादव, गाड़ी रोककर बोले- ‘आपका वीडियो मेरा पास है,आगे आपको देखूंगा’

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और पुलिस विभाग के बीच एक चर्चा का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव कल गाजीपुर के सेक्टर D में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान वे अपनी गाड़ी से गुजर रहे थे और गाड़ी को रुकवाकर शीशा नीचे किया। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद पुलिस इंस्पेक्टर से बातचीत की।

अखिलेश यादव ने कहा ये

अखिलेश यादव ने इंस्पेक्टर से कहा कि “मौर्या जी आप वही हैं जो प्रयागराज से आए हैं। आपका वीडियो मेरे पास है और आगे आपको देखूंगा।” ऐसा बताया जा रहा है कि प्रयागराज में इसी इंस्पेक्टर ने पहले अखिलेश यादव से अपशब्द कहे थे, जिसके कारण यह विवाद उत्पन्न हुआ। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में इस मामले पर जोरदार चर्चा होने लगी है।

हो रही चर्चा

अखिलेश यादव की यह प्रतिक्रिया राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। यह घटना केवल एक व्यक्तिगत विवाद ही नहीं, बल्कि पुलिस और राजनेताओं के बीच संबंधों को लेकर कई सवाल भी खड़े कर रही है। हालांकि, इस पूरे मामले में दोनों पक्षों की ओर से आधिकारिक बयान अभी जारी नहीं किए गए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here