HomeHealth & Fitnessममता बनर्जी के बयान पर अमित मालवीय ने निर्वाचन आयोग से की...

ममता बनर्जी के बयान पर अमित मालवीय ने निर्वाचन आयोग से की कार्रवाई की मांग

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक बयान को लेकर उन पर सुरक्षा बलों के खिलाफ माहौल बनाने का आरोप लगाया है। भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने इस मुद्दे पर निर्वाचन आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है।

अमित मालवीय ने सोमवार को साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने एक संदेश में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का बयान सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ हिंसा को उकसाने वाला है।

मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर कहा है कि सुरक्षा एजेंसियां अगर रोकें तो सड़कों को “साफ” करना पड़ सकता है। साथ ही सीमा सुरक्षा बल और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का उल्लेख करते हुए दावा किया कि महिलाओं की जांच के निर्देश दिए गए हैं और यदि महिलाओं को छुआ गया तो वे स्वयं इसका जवाब देंगी।

भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि यदि उन्हें मतदान के लिए जाने से रोका जाए तो भी वे आगे बढ़ें और “झाड़ू से घर साफ करने की तरह” रास्ता साफ करते हुए मतदान केंद्र तक पहुंचें।

अमित मालवीय ने कहा कि इस तरह के बयान गंभीर चिंता का विषय हैं और इन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने मालदा के मोथाबाड़ी की हालिया घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों के संभावित परिणाम सामने आ चुके हैं।

भाजपा नेता ने इस मामले में निर्वाचन आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। वहीं इस बयान को लेकर अभी तक तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments