Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रीदत्तगंज में निजी स्कूल में वार्षिक उत्सव:छात्रों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विधायक...

श्रीदत्तगंज में निजी स्कूल में वार्षिक उत्सव:छात्रों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विधायक पलटू राम भी शामिल हुए


श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में स्थित श्री छत्रपाल यादव मॉर्डन पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखंड रामायण पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इन कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने सराहना की। कार्यक्रम में सदर विधायक पलटू राम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनूप कुमार मिश्रा (डब्बू मिश्रा), ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्तगंज हेमंत जायसवाल, प्रधान शिवपुर महंथ प्रहलाद यादव, पूर्व प्रधान धर्मपुर ददऊ सिंह, कोटेदार शिवपुर महंथ विनोद कुमार यादव, शिक्षक डीडी तिवारी और प्रभुदयाल जायसवाल शामिल रहे। विद्यालय का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा। विद्यालय के प्रबंधक राकेश कुमार यादव ने अतिथियों का माल्यार्पण कर और शाल ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments