सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। सादुल्लाहनगर स्थित पीएम कम्पोजिट कन्ना विद्यालय का वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीएओ रमेश कुमार वर्मा और विशिष्ट अतिथि नीरज पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया। अयान रजा, इशाल फातमा, आकांक्षा सिंह, प्रियांशी, परी और रिया कौशल ने ‘हे मां शारदे’, ‘स्वागत गीत’, ‘तिरंगा ऊंचा रहेगा’, ‘राधा तुम मैं काला’, ‘लुंगी डांस’, ‘राधा रेड रेड गजरा’, ‘बेटी हूं, मैं बेटी तारा बनूंगी’ और ‘जिस देश में गंगा रहती है’ जैसे गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। गरिमा, साक्षी, अंकिता, करिश्मा, हिना, तारावती, अंशिका, आकाश, विकास, राजकुमार, वर्तिका, रिचा, खुशी, शिखा, अनुष्का, जीवंत, शिवांगी सोनी, अंशिका पांडे, काजल और अमृता सहित अन्य छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन को खूब सराहा गया। प्रतियोगिता में ‘स्वागत गीत आयो रे शुभ दिन’ पर ज्योति और रिचा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ‘लुंगी डांस’ पर आकाश पांडे और अंश की टीम को द्वितीय स्थान मिला, जबकि ‘राधा रेड रेड गजरा’ गीत पर वर्तिका और रिचा की टीम तृतीय स्थान पर रही। मुख्य अतिथि वीएओ रमेश कुमार वर्मा ने विजेता टीमों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार वर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ ऐसे आयोजनों से बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है। प्रभारी प्रधानाध्यापक अरशद अब्बासी ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अब्दुल मोईद, जुनैद अहमद, कल्पनाथ दुबे, विजेता अग्रवाल, रश्मि शर्मा, अफसाना खातून, जहां आर हाशमी, दीपशिखा, सलीमा खातून और शिवम जायसवाल सहित कई लोगों का विशेष सहयोग रहा।
सादुल्लाहनगर के पीएम कम्पोजिट विद्यालय में वार्षिकोत्सव:बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, अतिथियों ने किया सम्मान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










