श्रावस्ती जनपद के गिलौला विकास खंड सभागार में सोमवार, 30 मार्च 2026 को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख पूजा देवी ने की। श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय इस बैठक के मुख्य अतिथि थे। ब्लॉक प्रमुख पूजा देवी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र ने विधायक को अंगवस्त्र भेंट किया, जबकि ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) सदस्यों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। बैठक में शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इनमें मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचम एवं पंद्रहवां वित्त आयोग, विभिन्न पेंशन योजनाएं, कृषि रक्षा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), पशुपालन, स्वच्छ भारत मिशन, शिक्षा विभाग के कार्यक्रम, जल जीवन मिशन, एकीकृत बाल विकास परियोजना, निःशुल्क बोरिंग तथा सहकारिता विभाग की योजनाएं प्रमुख थीं। विभागीय अधिकारियों ने इन योजनाओं की प्रगति और उनके क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा की गई। सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर गिलौला के विकास खंड अधिकारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गिलौला ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न:विकास योजनाओं पर मंथन, विधायक रामफेरन पांडेय रहे मौजूद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












