पैकोलिया में कुएं में गिरा गोवंश:पुलिस-फायर टीम ने ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाला

9
Advertisement

पैकोलिया थाना क्षेत्र के औरातोंदा गांव में रविवार सुबह करीब 7 बजे एक गोवंश अचानक कुएं में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर 112 पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। वहीं खबर मिलते ही सेवा समर्पण भाव परिवार के सदस्य भी राहत कार्य में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस, फायर कर्मियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से गोवंश को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। राहत कार्य में सेवा समर्पण भाव परिवार की ओर से दिलीप पांडेय, प्रेम नारायण पाण्डेय, शिव प्रसाद, आशीष सिंह, रमेशचन्द्र पाण्डेय और उमंग पाण्डेय मौजूद रहे। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहू अपनी टीम के साथ मौके पर डटे रहे। फायर ब्रिगेड की टीम से महेश कुमार यादव, चंद्रमौली वर्मा, राहुल कुमार यादव, दीपक यादव और धनंजय सरोज सहित अन्य कर्मियों ने सराहनीय भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने प्रशासन और सामाजिक संगठन की तत्परता की प्रशंसा की।
Advertisement