सोनहा में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार:22 शीशी बंटी-बबली देशी शराब बरामद

4
Advertisement

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोनहा पुलिस ने रामनगर कठौतिया से एक व्यक्ति को 22 शीशी अवैध देशी शराब ‘बंटी-बबली’ के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश मिश्रा (32) पिता सत्यनारायण मिश्रा निवासी रामनगर कठौतिया के रूप में हुई है। उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष महेश सिंह के कुशल नेतृत्व में सोनहा पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेश सिंह के साथ हेड कांस्टेबल विकास सिंह और हेड कांस्टेबल हेमंत सिंह शामिल थे।
Advertisement