पूर्व कैबिनेट मंत्री-सपा सांसद बोले- विद्यालय खोलना महान काम:महादेवा में शिक्षा को शेरनी का दूध बताया; कहा- इसे पीकर व्यक्ति समाज में महान बनता है

1
Advertisement

महादेवा में दीनबंधु पब्लिक स्कूल का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री-सपा सांसद रामप्रसाद चौधरी, भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी और रुधौली विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया। विद्यालय में एलकेजी से कक्षा 8 तक इंग्लिश मीडियम पैटर्न पर अनुभवी और योग्य शिक्षकों द्वारा अत्याधुनिक शिक्षा प्रदान की जाएगी। विद्यालय के प्रबंधक हरिशंकर चौधरी और उप प्रबंधक रविशंकर चौधरी ने अतिथियों का फूल-माला, अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। पूर्व सांसद रामप्रसाद चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षण संस्थान खोलना एक महान कार्य है, जहां हर जाति और समुदाय के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने शिक्षा को ‘शेरनी का दूध’ बताते हुए कहा कि इसे पीने से व्यक्ति समाज में महान बनता है और नाम रोशन करता है। पूर्व विधायक राम ललित चौधरी ने प्रबंधक को पिछड़े क्षेत्र में ऐसा सुंदर विद्यालय खोलने के लिए धन्यवाद दिया, जिससे ग्रामीण बच्चे भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, विद्या मणि सिंह, विद्या सागर चौधरी, राप्रकाश चौधरी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Advertisement