गायघाट में श्रीमद्भागवत कथा कलश यात्रा:पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने 3 किमी पदयात्रा की

2
Advertisement

नगर पंचायत गायघाट के वार्ड-10 बाबा बसावन दास नगर गाना में श्रीमद्भागवत कथा के लिए कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें पीत वस्त्र धारण कर कन्याओं और महिलाओं ने अपने सिर पर पवित्र कलश रखकर 3 किलोमीटर की पदयात्रा की। यह शोभायात्रा झारखंडेश्वर नाथ धम्म गायघाट से मनोरमा नदी के रामपुर घाट तक निकली, जहाँ गगनभेदी नारे लगाए गए। मनोरमा नदी से पवित्र जल लेकर पीत वस्त्रधारी महिलाएं कथा स्थल पर लौटीं। वहाँ यज्ञाचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से कलश स्थापना कराई गई। कार्यक्रम संयोजक बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि यह 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा आज से प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कथा में भाग लेने का आग्रह किया। कलश यात्रा में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सहित सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हुए।
Advertisement