होली-रमजान से पहले परसरामपुर पुलिस का फ्लैग मार्च:संवेदनशील क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की

3
Advertisement

बस्ती पुलिस ने आगामी होली और रमजान त्योहारों के मद्देनजर परसरामपुर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन किया। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में परसरामपुर पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने परशुरामपुर बाजार, सिकंदरपुर, हैदराबाद, रिधौरा, बेरता, चौरी, नंदनगर और गौर जैसे संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस ने आमजन से संवाद स्थापित किया और होली पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने तथा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग भी की गई। परसरामपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है, ताकि होली पर्व शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके। आमजन को सुरक्षा का विश्वास दिलाते हुए कहा गया कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement